News

Weather Update: पारा 43 डिग्री, मौसम विभाग ने बताया कब तक जारी रहेगा लू का सितम

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। आज पारा 43°C के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने अगले 1-2 दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है।

हालांकि, राहत की खबर यह है कि 29 मई से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और आंधी-बारिश की संभावना के कारण तापमान में 4-8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

29 से 31 मई के बीच कई इलाकों में तेज हवाएं, बादल और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार:27-28 मई: भीषण गर्मी और लू जारी29 मई से: आंशिक राहत, तापमान में गिरावट30-31 मई: कुछ जिलों में बारिश/आंधी की संभावन

लू से बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *