प्रयागराज

वाराणसी एयरपोर्ट: पांच मिनट में पहुंचेंगे नए से पुराने टर्मिनल, स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर भी बनाया जाएगा

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नए और पुराने टर्मिनल को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

प्रस्तावित योजना के तहत दोनों टर्मिनलों के बीच ऐसा कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे यात्री करीब पांच मिनट में एक टर्मिनल से दूसरे तक पहुंच सकेंगे।

इस परियोजना में स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर भी शामिल होगा। यह कॉरिडोर आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा, जिससे यात्रियों को मौसम की परेशानी नहीं होगी

और आवागमन अधिक आसान व तेज बनेगा।एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, बढ़ते यात्री भार और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

नए टर्मिनल के विस्तार के साथ यात्रियों को बेहतर ट्रांजिट सुविधा, कम समय में आवाजाही और आधुनिक एयरपोर्ट अनुभव देने पर जोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *