Uncategorized

सरकार ने नौ साल में बदल दी प्रदेश की तस्वीर : रजनी तिवारी

कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:56 PM IST

The government has changed the state's image in nine years: Rajni Tiwari

हरदोई। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को गांधी मैदान में प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को देखा व सुना गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व रोजगार पर बल देकर आत्मनिर्भर बनाया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। सरकार ने बालिकाओं की जन्म से लेकर शिक्षा तक का निशुल्क प्रबंध किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। विधान परिषद में याचिका समिति के सभापति अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर गरीब और जरूरतमंद को गरीबी रेखा के नीचे से उठाकर और विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर स्वावलंबी बनाया है।

विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि सरकार ने नौ वर्षो में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, परिवहन और विद्युत के क्षेत्र में काम कर आम जनमानस को राहत दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने देश के युवक और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योगों की स्थापना कराई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अतिथियों का आभार जताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनपद के गरीब और पात्रों को लाभान्वित कराया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, अच्छा काम करने वाली महिला प्रधानों को सम्मानित किया है। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित कीं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। एसपी एके मीणा, सीडीओ सान्या छाबड़ा, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे। संचालन मनीष मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *