Hardoi News: प्रसादखेड़ा ए की टीम ने पांच, बानपुर ने नौ विकेट से जीता मैच
कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:23 PM IST

भरावन। अतरौली क्षेत्र के काकेमऊ झाबर मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। प्रसादखेड़ा प्रीमियर लीग में खेले गए दो मैचों में प्रसादखेड़ा ए और बानपुर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रसादखेड़ा प्रीमियर लीग में दिन का पहला मुकाबला सलंगापुर और प्रसादखेड़ा ए के बीच खेला गया। सलंगापुर के कप्तान शादाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 12 ओवर के खेल में सलंगापुर की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रसादखेड़ा ए की टीम ने कप्तान राज के नेतृत्व में आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने महज 9.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 128 रन बना लिए और पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम ब्रजमोहन ने 36 रन बनाए और तीन विकेट लिए। उन्हें ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मैच में बानपुर की टीम के कप्तान नदीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई बानपुर की टीम बेहतर नहीं कर सकी और 10.5 ओवरों में 103 रनों पर ढेर हो गई। रनों का पीछा करने उतरी बानपुर की टीम ने केवल 5.4 ओवर में ही एक विकेट खोकर 105 रन बना डाले और नौ विकेट से जीत हासिल की। कप्तान नदीम 47 रन बनाकर और तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। आयोजक रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीरू सिंह, रंजीत, कुलदीप, मोहित, संजीत मौजूद रहे।