Uncategorized

Hardoi News: सहोरा में 11 केवी लाइन का विरोध, ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा

कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:52 PM IST

Villagers protest against 11 KV line in Sahora, surround power house

कछौना। विकास खंड कछौना के ग्राम सभा टिकारी के मजरा सहोरा में हाई वोल्टेज बिजली लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में ग्रामीण बुधवार को कछौना स्थित पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर घनी आबादी के बीच से गुजर रही 11 केवी की लाइन को तत्काल हटाने की मांग की।

गांव के बीच से गुजरी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण बबलू सिंह, सुरेंद्र और अशर्फीलाल ने बताया कि कई वर्ष पहले विद्युतीकरण के समय यह हाई वोल्टेज लाइन गांव के बीच से डाल दी गई थी। उस समय भी विरोध किया गया था लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से अब तक कई मवेशियों और जानवरों की मौत हो चुकी है। ऊंचाई कम होने के कारण गांव में ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य कृषि यंत्र लाना असंभव हो गया है। घरों के ऊपर से गुजरते तारों के कारण हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है।कछौना। विकास खंड कछौना के ग्राम सभा टिकारी के मजरा सहोरा में हाई वोल्टेज बिजली लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में ग्रामीण बुधवार को कछौना स्थित पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर घनी आबादी के बीच से गुजर रही 11 केवी की लाइन को तत्काल हटाने की मांग की।

गांव के बीच से गुजरी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण बबलू सिंह, सुरेंद्र और अशर्फीलाल ने बताया कि कई वर्ष पहले विद्युतीकरण के समय यह हाई वोल्टेज लाइन गांव के बीच से डाल दी गई थी। उस समय भी विरोध किया गया था लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से अब तक कई मवेशियों और जानवरों की मौत हो चुकी है। ऊंचाई कम होने के कारण गांव में ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य कृषि यंत्र लाना असंभव हो गया है। घरों के ऊपर से गुजरते तारों के कारण हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *