UP: प्रदेश में चमका कानपुर का PPN कॉलेज, प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में पाया पहला स्थान, इन कॉलेजों को भी मिली जगह
उत्तर प्रदेश के महाविद्यालयों की “प्रमाण पोर्टल” रैंकिंग में Pt. Prithi Nath (P.G.) College ने पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की जारी रैंकिंग में कॉलेज को 67.38 अंक मिले।
प्रमाण पोर्टल प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित कॉलेजों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करता है। इसमें 44 अलग-अलग मानकों पर समीक्षा की जाती है, जिनमें शिक्षा गुणवत्ता, प्रशासन, पारदर्शिता और परिणाम शामिल हैं।
टॉप रैंकिंग वाले प्रमुख कॉलेज इस प्रकार रहे:Pt. Prithi Nath (P.G.) College — 67.38 अंक
Raghunath Girls PG College — 62.23 अंक
St. Andrews College — 61.70 अंक
Maharaj Bijli Pasi Government PG College — 61.49 अंक
Prof. H.N. Mishra College of Education — 61.31 अंक
Harishchandra PG College — 60.47 अंक
Government PG College Dhanapur — 60.21 अंक
D.A.V. College — 59.82 अंक
Jagatpur Snatakottar Mahavidyalaya — 59.73 अंक
Government Degree College — 59.29 अंक
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान लगातार गुणवत्ता आधारित शिक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था पर काम कर रहा है, जिसका परिणाम इस रैंकिंग में देखने को मिला।
