News

UP: भावुक बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

Pictures of Prateek Yadav's last journey

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने व श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री पहुंचे। वहीं, पूरा यादव परिवार भी मौजूद रहा।

अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को करीब सवा 12 बजे बैकुंठधाम ले जाया गया। इसके पहले प्रतीक की बेटी प्रथमा और उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रतीक को अंतिम विदाई देते समय अपर्णा फूट-फूटकर रो पड़ीं। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा।

Pictures of Prateek Yadav's last journey

प्रतीक यादव की हृदयगति रुकन और फेफड़ों में खून का थक्का जमने से मौत हो गई थी। वह अपने घर के किचन में बेसुध हालात में मिले थे। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनेता और धर्माचार्य व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग पहुंचे।

Pictures of Prateek Yadav's last journey

प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने के समय अपर्णा यादव मुंबई में थीं। पति की मौत की खबर सुनकर वो लखनऊ पहुंचीं। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *