NewsUncategorized

UP: मंत्री-विधायक और कई बड़े नेताओं संग माफिया से संपर्क; बंगाल सीएम के PA की हत्या में गिरफ्तार राज की कहानी

Bengal CM suvendu adhikari pa murder Raj Singh has connections with numerous leaders and members of mafia

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अयोध्या से गिरफ्तार राज सिंह खुद को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता है। उसका यूपी के कई राजनेताओं के साथ संपर्क होने का पता भी चला है। उसके संबंध प्रदेश सरकार के एक मंत्री, गोंडा के एक राजनेता, जौनपुर के एक विधायक और माफिया से भी बताए जा रहे हैं, जिनके साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विज्ञापन

Bengal CM suvendu adhikari pa murder Raj Singh has connections with numerous leaders and members of mafia

वह पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। वह बलिया के चिलकहर से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ना चाहता था। उस पर पहले से हत्या का एक मुकदमा चल रहा है। हालांकि राज की मां ने उसे निर्दोष बताते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

शुभेंदु के निजी सहायक की हत्या में अयोध्या और बक्सर से तीन गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने यूपी के बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या-बस्ती राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बिहार के बक्सर से उसके दो साथियों मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्या को गिरफ्तार किया है।

 

Bengal CM suvendu adhikari pa murder Raj Singh has connections with numerous leaders and members of mafia

हत्या के लिए शूटरों का इंतजाम करने और संसाधन मुहैया कराने में राज सिंह की भूमिका सामने आई है। बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात कोर्ट ने पेश किया। कोर्ट ने सभी को 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *