NewsUncategorized

UP: लखनऊ में शादी, फिर मजार पर चादर, अयोध्या में दर्शन और होटल स्टे, बिलखती मां ने बताया राज का पूरा घटनाक्रम

UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details

यूपी एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने यूपी के बलिया सदर कोतवाली के आनंद नगर का निवासी राज सिंह को अयोध्या जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से नौ मई को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उसे बंगाल लेकर चली गई थी। मां जामवंती देवी ने बेटे राज सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि मां जामवंती देवी ने बेटे को बेकसूर बताते हुए घटना के दिन के घर और बाजार के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। विज्ञापन

UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details

बेटा निर्दोष है, सीसी टीवी कैमरे की पुलिस करे जांच: आरोपी की मां
जामवंती देवी 2012 से घर बनवाकर आनंद नगर में रहती हैं। वह रसड़ा में डाक बाबू के पद पर कार्यरत हैं। दो बेटे व एक बेटी में राज दूसरे नंबर का है। बेटे की गिरफ्तारी से आहत होकर डीआईजी सुनील सिंह को पत्रक भेजा है। उन्होंने कहा कि सात मई को एमएलसी रविशंकर सिंह की लड़की की शादी के लिए लखनऊ रवाना हो गए थे। साथ में राज सिंह, अमन राय, मोनू सिंह, ड्राइवर ओमप्रकाश सिंह भी थे। आठ मई की सुबह आंबेडकर नगर किचौड़ा में एक मजार में चादर चढ़ाई। 

UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details

यहां होटल के रजिस्टर में नाम अंकित है। नौ को अयोध्या में दर्शन किए। उसके बाद ढाबे पर भोजन करने के बाद घर आते समय रास्ते में एसटीएफ ने पकड़ लिया। मुझे महिला थाने में बैठाए रखा और राज व उसके दोस्तों को कोतवाली नगर निगम में रातभर बैठाए रहे। दोपहर में मुझसे थोड़ी देर के लिए मिलवाया। 10 जून को एसटीएफ ने राज को बंगाल पुलिस को सौंप दिया। छह मई को राज ने चौक के एक कपड़े की दुकान में खरीदारी की। घर व दुकान के सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लें। जामवंती ने सीएम योगी व मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनका लड़का कोलकाता में साजिश व मर्डर में शामिल नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *